पर्थ टेस्ट में 'विराट' पारी खेलकर लौटे कोहली तो गदगद हुए गौतम गंभीर, लगाया गले, वीडियो

अमर उजाला

Sun, 24 November 2024

Image Credit : X
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने फॉर्म में वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करियर का 30वां टेस्ट शतक जड़ा। 
Image Credit : BCCI
पहली पारी में पांच रन बनाने के बाद दूसरी पारी में किंग कोहली का बल्ला जमकर गरजा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह उनके बल्ले से निकला सातवां शतक है।
Image Credit : BCCI
कोहली ने अपने इस प्रदर्शन से मुख्य कोच गौतम गंभीर का दिल जीत लिया। 
Image Credit : BCCI

This browser does not support the video element.

सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गंभीर स्टार बल्लेबाज को गले लगाते दिख रहे हैं। 

Video Credit :
भारत ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 487 रन का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी के 487 रन से पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए थे। 
Image Credit : BCCI
जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर सिमट गई थी। भारत को दूसरी पारी में 46 रन की बढ़त हासिल थी। इस लिहाज से भारत के सामने कुल बढ़त 533 रन की हुई और 534 रन का लक्ष्य दिया।
Image Credit : BCCI

रन छाड़िए, इस मामले में भी सचिन से आगे निकले विराट

ANI
Read Now