बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले मैथ्यू हेडन ने दी विराट कोहली को खास सलाह

अमर उजाला

Tue, 24 December 2024

Image Credit : PTI
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने विराट कोहली को शेष दो टेस्ट मैच में फॉर्म हासिल करने के लिए ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर प्रहार करने की अपनी प्रवृत्ति पर लगाम लगाने की सलाह दी है।
Image Credit : BCCI
कोहली ने अपनी पिछली पांच पारियों में 05, नाबाद 100, 07, 11 और 03 रन के स्कोर से 31.50 की औसत से केवल 126 रन बनाए हैं।
Image Credit : BCCI
हेडन ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, शानदार जीत हो सकती थी, हार हो सकती थी, स्पिन के अनुकूल हालात हो सकते थे, मेरा मतलब है, आप सैकड़ों अलग-अलग क्षेत्रों की सूची बना सकते हैं, जहां विराट कोहली ने अपने शानदार करियर के दौरान बल्लेबाजी की होगी।
Image Credit : @BCCI
उन्होंने कहा, मेलबर्न में उसे (विराट कोहली) बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट मिलेगा। उन्हें बस इतना करना है कि क्रीज पर बने रहने का तरीका खोजना है। ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर प्रहार करने से बचना होगा। 
Image Credit : twitter
हेडन ने 2004 के सिडनी टेस्ट के दौरान तेंदुलकर की नाबाद 241 रन की ऐतिहासिक पारी का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे आत्मसंयम से चीजें बदल सकती हैं।
Image Credit : twitter
उन्होंने कहा, मुझे पता है कि उसके (कोहली) पास एक शानदार कवर ड्राइव है लेकिन सचिन तेंदुलकर के पास भी था और उसने इसे एक दिन के लिए दूर रखा। मैं गली में खड़ा होकर सोच रहा था कि यह शानदार, जिद्द से भरी बल्लेबाजी है।
Image Credit : BCCI
तेंदुलकर ने 2004 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान खराब फॉर्म से जूझते हुए क्रीज पर बिताए 613 मिनटों के दौरान अपने ऑफ-साइड ड्राइव से पूरी तरह बचते हुए उल्लेखनीय आत्मसंयम और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया था।
Image Credit : twitter

तस्वीर में 38 के लिखा है 83, हिम्मत है तो 18 सेकेंड में खोजकर दिखाएं

अमर उजाला
Read Now