बुमराह के फैन हुए रिकी पोंटिंग, बोले- उसने अलग-अलग समय पर हमें कमजोर साबित किया

अमर उजाला

Sun, 5 January 2025

Image Credit : BCCI
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांच मैच में 32 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने मेजबान टीम के शीर्ष क्रम को अलग-अलग समय पर कमजोर साबित किया।
Image Credit : BCCI
बुमराह ने सीरीज में सर्वाधिक विकेट लिए लेकिन इसके बावजूद भारत इस सीरीज में 1–3 से हार गया। बुमराह को हालांकि सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। 
Image Credit : BCCI
बुमराह ऑस्ट्रेलिया में 64 विकेट ले चुके हैं जो भारतीय रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड कपिल देव के नाम पर था जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 51 विकेट लिए थे।
Image Credit : BCCI
पोंटिंग का मानना है कि बुमराह का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आए किसी गेंदबाज का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
Image Credit : BCCI
पोंटिंग ने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं कि मैंने जितनी भी सीरीज देखी हैं उनमें से यह सीरीज तेज गेंदबाजी के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है।
Image Credit : Twitter
पोंटिंग ने आगे कहा, ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम में अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन उन्होंने (बुमराह) अलग-अलग समय पर उन्हें कमजोर साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
Image Credit : Indian cricket team-fb
बुमराह चोटिल होने के कारण पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच छह विकेट से जीता।
Image Credit : BCCI

पोरबंदर हवाई अड्डे पर भारतीय तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

PTI
Read Now