'ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करेंगे कोहली', विराट की फॉर्म पर आया रवि शास्त्री का बयान

अमर उजाला

Thu, 14 November 2024

Image Credit : BCCI
पूर्व भारतीय क्रिकेट कोच रवि शास्त्री का मानना है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली में अपनी खराब फॉर्म को सुधारकर ऑस्ट्रेलिया में होने वाली आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान सफलता हासिल करने की काबिलियत है।
Image Credit : PTI
पिछले कुछ महीनों में कोहली सभी प्रारूपों में खराब दौर से गुजर रहे हैं। 36 वर्षीय स्टार बल्लेबाज ने साल की शुरुआत से बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक बनाया है जबकि उनका औसत सिर्फ 21.33 रहा है।
Image Credit : BCCI
हालांकि, शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया को चेतावनी दी और कहा है कि कोहली उस देश में खेलेगा जहां उसे बल्लेबाजी करना और रन बनाना बहुत पसंद है। शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा, कोहली अब वहां खेलेगा जहां वह बहुत अच्छा प्रदर्शन करता है। मैं उन्हें बस इतना ही बताऊंगा।
Image Credit : BCCI
उन्होंने कहा, जब आप ऑस्ट्रेलिया में अपने जलवों के बाद यह रूतबा हासिल कर लेते हैं तो जब आप बल्लेबाजी करने उतरते हैं तो यह हमेशा आपके प्रतिद्वंद्वी के दिमाग में रहता है। 
Image Credit : BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जल्द ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा।
Image Credit : twitter
आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। रोहित शर्मा निजी कारणों से टीम के साथ नहीं गए हैं। पहले मुकाबले में उनकी उपलब्धता पर संशय है।
Image Credit : twitter
यह सीरीज धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली के लिए अहम रहने वाली है। इसके जरिए वह अपनी फॉर्म में वापसी कर सकते हैं।
Image Credit : twitter
अगर उनके रिकॉर्ड पर नजर डालें तो, कंगारूओं के खिलाफ किंग कोहली ने अब तक 25 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने आठ शतक और पांच अर्धशतकों की मदद से 2042 रन बनाए हैं। वहीं, उनका औसत 47.48 का रहा है। अब एक बार फिर वह ऐसा ही प्रदर्शन कर सकते हैं। 
Image Credit : @BCCI

तस्वीर में S के बीच छिपा है G, क्या आप 15 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?

अमर उजाला
Read Now