बुमराह के अलावा किसे मिल सकती है टेस्ट टीम की कप्तानी? रोहित ने दिया जवाब

अमर उजाला

Sat, 4 January 2025

Image Credit : BCCI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का निर्णायक और अंतिम मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है।

Image Credit : ICC
इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खुद को ड्रॉप करने का फैसला लिया है। 
Image Credit : BCCI

उनकी जगह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। 

Image Credit : twitter
इस मुकाबले के दूसरे दिन रोहित शर्मा ने अपने फैसले पर बात की। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि बुमराह की जगह किस युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाया जा सकता है।
Image Credit : BCCI

रोहित ने कहा- इसके लिए अभी बोलना बहुत मुश्किल है। बहुत से लड़के हैं, लेकिन मैं चाहता हूं कि पहले वो लड़के क्रिकेट की अहमियत समझें। मुझे पता है कि उन्हें जिम्मेदारी देनी चाहिए, लेकिन उन्हें ये हासिल करने दें। उन्हें कप्तानी हासिल करने के लिए अगले कुछ वर्षों तक मुश्किल क्रिकेट खेलने देना चाहिए। 

Image Credit : BCCI
उन्होंने आगे कहा- मैं हूं, बुमराह हैं, इससे पहले कोहली और एमएस धोनी थे, इन सभी ने कप्तानी मुश्किल क्रिकेट खेलने के बाद हासिल की थी। किसी को भी कप्तानी प्लेट में रखी हुई नहीं मिली। किसी को भी ऐसे ही कप्तानी नहीं मिलनी चाहिए। मेहनत करें।
Image Credit : Twitter
रोहित ने कहा-  भारतीय टीम की कप्तानी करना कोई मामूली बात नहीं है। दबाव अलग चीज है, लेकिन यह सबसे बड़ा सम्मान है। हमारा जो इतिहास रहा है और जिस तरीके से हमने क्रिकेट खेला है, कप्तानी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
 
Image Credit : twitter
शनिवार को मैच के दूसरे दिन बुमराह मैदान छोड़कर मैदान से बाहर जाते दिखे थे। इसके कुछ देर बाद उन्हें वॉर्म अप जर्सी में मैदान से बाहर पार्किंग की ओर जाते देखा गया। फिर वह मेडिकल टीम के डॉक्टर के साथ एक गाड़ी में बैठकर मैदान से बाहर चले गए थे।
Image Credit : Twitter
बुमराह करीब तीन घंटे 20 मिनट तक मैदान से बाहर रहे जिससे भारतीय टीम के लिए चिंता बढ़ गई थी। बुमराह की अनुपस्थिति में विराट कोहली ने टीम की समान संभाली थी। हालांकि, कुछ देर बाद वह मैदान पर लौट आए।
Image Credit : BCCI

पंत की पारी देखकर गदगद हुए मास्टर ब्लास्टर, स्ट्राइक रेट को लेकर जमकर सराहा

X
Read Now