अमर उजाला
Wed, 25 September 2024
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले कानपुर पहुंचे। उनके स्वागत के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे
टीम होटल के स्टाफ भी इस क्रिकेट आइकन से मिलने और बधाई देने के लिए कतार में खड़े थे। इसी दौरान एक घटना घटी
कानपुर के होटल में विराट को इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा।
होटल के स्टाफ सदस्यों में से एक ने कोहली को एक गुलदस्ता भेंट किया, जबकि दूसरे ने उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की
इस पर कोहली को एक स्टाफ को यह कहते हुए सुना गया, 'सर, दो ही हाथ हैं।' फिर विराट सभी को थैंक्यू कहते हुए दूर चले गए।
This browser does not support the video element.
पहले टेस्ट में विराट कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने चेन्नई में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था और दो पारियों में छह और 17 रन बनाए थे।
तस्वीर में छिपा है पक्षी, 11 सेकेंड में खोजने वाला कहलाएगा जीनियस