IND vs BAN: बूम-बूम बुमराह जैसा कोई नहीं, बोल्ड करने में हैं किंग
भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई के चेपॉक में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है
इस मैच में भारत ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई। भारत को 227 रन की बढ़त मिली
जसप्रीत बुमराह ने बांग्लादेश की पहली पारी में चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उन्होंने शदमान इस्लाम, मुशफिकुर रहीम, हसन महमूद और तस्कीन अहमद का शिकार किया
इसमें से उन्होंने शदमान और तस्कीन को क्लीन बोल्ड किया। वह साल 2018 से अब तक टेस्ट में बल्लेबाजों को बोल्ड करने के मामले में शीर्ष पर पहुंच गए हैं
साल 2018 से लेकर अब तक उन्होंने टेस्ट में 44 शिकार बोल्ड के जरिये किए हैं। इस मामले में उन्होंने रविचंद्रन अश्विन की बराबरी की
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क हैं। स्टार्क ने इस दौरान 43 बार बल्लेबाजों को बोल्ड किया है
वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने 39 शिकार और भारत के मोहम्मद शमी ने 37 शिकार बोल्ड के जरिये किए हैं
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के 10 सबसे बड़े स्कोर, देखें लिस्ट