अमर उजाला
Mon, 23 June 2025
भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जारी है। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 90 रन बना लिए हैं
भारत ने पहली पारी में 471 रन और इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 465 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया की कुल बढ़त 96 रन की हो चुकी है
इंग्लैंड की पारी के दौरान ओली पोप ने 106 रन बनाए, जबकि हैरी ब्रूक 99 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने शार्दुल के हाथों कैच कराया और शतक नहीं बनाने दिया
वह साल 2011 से टेस्ट में 99 रन पर आउट होने वाले 11वें बल्लेबाज हैं। हालांकि, साल 2011 से 12 बार टेस्ट में बल्लेबाज शतक से एक रन से चूक गया
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक दो बार इसका शिकार हुए। इस लिस्ट में तीन भारतीय बल्लेबाज भी हैं। आइए जानते हैं
| खिलाड़ी (देश) | खिलाफ | मैदान | साल |
|---|---|---|---|
| मिस्बाह-उल-हक (PAK) | न्यूज़ीलैंड | वेलिंग्टन | 2011 |
| एबी डिविलियर्स (SA) | श्रीलंका | सेंचुरियन | 2011 |
| एमएस धोनी (IND) | इंग्लैंड | नागपुर | 2012 |
| मिचेल स्टार्क (AUS) | भारत | मोहाली | 2013 |
| मुरली विजय (IND) | ऑस्ट्रेलिया | एडिलेड | 2014 |
| शॉन मार्श (AUS) | भारत | मेलबर्न | 2014 |
| खिलाड़ी (देश) | खिलाफ | मैदान | साल |
|---|---|---|---|
| मिस्बाह-उल-हक (PAK) | वेस्टइंडीज | ब्रिजटाउन | 2017 |
| जॉनी बेयरस्टो (ENG) | द. अफ्रीका | मैनचेस्टर | 2017 |
| बाबर आजम (PAK) | ऑस्ट्रेलिया | अबू धाबी | 2018 |
| ट्रेविस हेड (AUS) | वेस्टइंडीज | पर्थ | 2022 |
| ऋषभ पंत (IND) | न्यूज़ीलैंड | बंगलूरू | 2024 |
| हैरी ब्रूक (ENG) | भारत | लीड्स | 2025 |
पांच विकेट लेकर बुमराह ने बना दिया कीर्तिमान, कपिल देव के बराबर पहुंचे