अमर उजाला
Sun, 9 February 2025
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक में जारी है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया
भारत ने इस मैच के लिए टीम में दो बदलाव किए थे। कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल की जगह वरुण चक्रवर्ती और विराट कोहली की टीम में एंट्री हुई
वरुण इसके साथ ही भारत के लिए इस प्रारूप में डेब्यू करने वाले दूसरे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ने 33 साल 164 दिन की उम्र में भारत के लिए वनडे में डेब्यू किया है।
उन्होंने इस मामले में अजीत वाडेकर को पीछे छोड़ा जिन्होंने लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 1974 में 33 साल 103 दिन की उम्र में वनडे डेब्यू किया था।
इतना ही नहीं मैच में वरुण ने इंग्लैंड को पहला झटका भी दिया। उन्होंने फिल सॉल्ट को जडेजा के हाथों कैच कराया और 81 रन की ओपनिंग साझेदारी तोड़ी
इसी के साथ वरुण भारत के लिए वनडे डेब्यू पर विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए। वरुण ने इस मामले में दिलीप जोशी (32 साल 350 दिन) को पीछे छोड़ा
| उम्र | खिलाड़ी | बनाम | वर्ष |
| 36 साल 138 दिन | फारूख इंजीनियर | इंग्लैंड | 1974 |
| 33 साल 164 दिन | वरुण चक्रवर्ती | इंग्लैंड | 2025 |
| 33 साल 103 दिन | अजीत वाडेकर | इंग्लैंड | 1974 |
| 32 साल 350 दिन | दिलीप दोषी | ऑस्ट्रेलिया | 1980 |
| 32 साल 307 दिन | सैयद अबीद अली | इंग्लैंड | 1974 |
टेस्ट में घर से ज्यादा विदेशी जमीन पर रन बनाने वाले बल्लेबाज (10,000+ रन वाले बैटर्स)