अमर उजाला
Sat, 1 February 2025
दुबे बैटिंग के बाद फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं आए और राणा ने मैदान पर आकर मैच पलट दिया। उन्होंने तीन विकेट निकाले, जिससे भारत 15 रन से मैच जीत गया
अब शिवम दुबे के कन्कशन सब्स्टिट्यूट के तौर पर हर्षित राणा के मैदान पर आने को लेकर और लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट को लेकर विवाद हो रहा है। इंग्लैंड के कप्तान ने भारतीय टीम पर तंज कसा है
बटलर ने मैच के बाद कहा- यह लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट नहीं था। हम इससे सहमत नहीं हैं। यह खेल का हिस्सा है और हमें वास्तव में मैच जीतना चाहिए था, लेकिन हम फैसले से असहमत हैं।
बटलर ने कहा, 'हमसे कोई परामर्श भी नहीं किया गया था। बल्लेबाजी के लिए उतरते समय मैं यही सोच रहा था कि हर्षित किसके लिए मैदान पर आए हैं?'
बटलर ने कहा, 'हर्षित दुबे के लिए एक कन्कशन रिप्लेसमेंट हैं, इससे मैं स्पष्ट रूप से असहमत हूं। यह लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट कहीं से नहीं है।'
बटलर ने कहा, 'लेकिन हम जवागल से कुछ सवाल पूछेंगे ताकि इसके बारे में कुछ स्पष्टता मिल सके। हालांकि, यह एकमात्र कारण नहीं था कि हम मैच नहीं जीत पाए।'
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 181 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम 19.4 ओवर में 166 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है
रेगिस्तान में उगता है ये जादुई पौधा, 'हरा सोना' के नाम से है लोकप्रिय