अमर उजाला
Thu, 22 February 2024
भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से चौथे टेस्ट मैच की शुरुआत होगी। यह मैच रांची में शुरू होगा
इससे पहले प्री मैच कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने एमएस धोनी का खास जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश अब भी धोनी को मिस करता है
धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वह इस साल आईपीएल खेलते दिखेंगे
रांची में मैच होने के कारण पत्रकारों ने धोनी का जिक्र किया। इस पर शुभमन ने कहा- आज भी पूरा देश उन्हें मिस करता है।
गिल ने कहा- आप चाहे कहीं भी खेलो, रांची या कहीं और माही को हर कोई मिस करता है। शुभमन का यह बयान सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं
शुरुआती टेस्ट में जल्दी आउट होने के बाद शुभमन ने पिछले दो टेस्ट में दो महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। राजकोट में दूसरी पारी में उन्होंने 91 रन बनाए थे
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शुभमन अब तक छह पारियों में 252 रन बना चुके हैं
सिर्फ जीनियस ही तस्वीर में 8 सेकेंड के अंदर मेंढक ढूंढ सकते हैं