बर्मिंघम में परिवार के साथ मौज-मस्ती करते नजर आए ऋषभ पंत, तस्वीरें

अमर उजाला

Sun, 29 June 2025

Image Credit : rishabh pant-instagram

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं। 

Image Credit : ANI
यहां पंत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आ रहे हैं। पहला मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत भले ही हार गया लेकिन पंत ने शानदार प्रदर्शन किया।
Image Credit : ANI

पंत ने लगातार दो पारियों में शतक लगाकर धमाल मचा दिया। वह पहले भारतीय बन गए जिन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है। इसके अलावा वह सातवें भारतीय हैं जिन्होंने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया है।
Image Credit : ANI

अब भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा। टीम इंडिया बर्मिंघम पहुंच चुकी है।

Image Credit : rishabh pant-instagram
पंत ने रविवार को अपने परिवार के साथ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह अपनी मां और बहन के अलावा अन्य रिश्तेदारों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
Image Credit : rishabh pant-instagram

पंत अपने परिवार के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा- वो पल, वो यादें और वो प्यार।

Image Credit : rishabh pant-instagram

तस्वीर में छिपा है हाथी, जीनियस हैं तो 10 सेकेंड में खोजकर दिखाएं

Adobe Stock
Read Now