अमर उजाला
Fri, 20 June 2025
इंग्लैंड में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा है। उन्होंने 144 गेंदों का सामना किया और अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक पूरा किया।
विदेशी धरती पर 23 या उससे कम की उम्र में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है।
23 वर्षीय यशस्वी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने शतक से पहले 96 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। वहीं, अब शतक लगाकर उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह इंग्लैंड में अपने पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए।
तस्वीर में छिपा है कप, 9 सेकेंड में है खोजने का चैलेंज