अमर उजाला
Sun, 29 October 2023
भारत और इंग्लैंड की टीमें विश्व कप के 29वें मुकाबले में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आमने-सामने हुईं
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
भारत की शुरुआत खराब रही और 27 रन पर उसके दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए
शुभमन गिल चौथे ओवर में क्रिस वोक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए
गिल के बाद बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली सातवें ओवर में डेविड विली की गेंद पर बेन स्टोक्स को कैच थमा बैठे
शुभमन गिल ने नौ रन बनाए और विराट कोहली खाता नहीं खोल पाए
विराट विश्व कप में पहली बार किसी मैच में शून्य पर आउट हुए हैं
कोहली ने 2011 से अब तक विश्व कप में 32 मैच खेले हैं
कोहली ने विश्व कप की 32 पारियों में 53.23 की औसत से 1384 रन बनाए हैं
विराट के नाम विश्व कप में तीन शतक और नौ अर्धशतक हैं
भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त ने लखनऊ में खेला क्रिकेट, देखें वीडियो