IND vs NZ: न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने तोड़ा महान इयान बॉथम का रिकॉर्ड, जानें

अमर उजाला

Sun, 3 November 2024

Image Credit : BCCI/Twitter

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले गए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में एजाज पटेल ने इतिहास रच दिया

Image Credit : BCCI/Twitter
वह भारत में किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में एजाज ने महान इयान बॉथम का रिकॉर्ड तोड़ा
Image Credit : BCCI/Twitter
एजाज ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब तक 25 विकेट लिए हैं। पहली पारी में एजाज ने पांच और दूसरी पारी में छह विकेट लिए
Image Credit : BCCI/Twitter

इसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने मुंबई टेस्ट में भारत को 25 रन से हरा दिया। भारत को उसके घर में पहली बार किसी टीम ने तीन या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया

Image Credit : BCCI/Twitter

एजाज से पहले भारत में किसी मैदान पर किसी विदेशी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बॉथम के नाम था। उन्होंने वानखेड़े में 22 विकेट लिए थे। इसके बाद रिची बेनॉयड का नाम है।

Image Credit : BCCI/Twitter

बेनॉयड ने ईडन गार्डेन्स में 18 विकेट लिए थे। वहीं, वेस्टइंडीज के कोर्टनी वॉल्श ने वानखेड़े में 17 विकेट लिए थे। 

Image Credit : BCCI/Twitter

'वह वीरेंद्र सहवाग जैसे हैं', आकाश चोपड़ा ने पंत की तारीफ में पढ़े कसीदे, पूर्व दिग्गज से की तुलना

BCCI
Read Now