अमर उजाला
Thu, 17 October 2024
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला बंगलूरू में खेला जा रहा है।
बारिश के कारण देरी से शुरू हुए इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
कप्तान रोहित का यह निर्णय महंगा साबित हुआ। ओवरकास्ट कंडीशंस में बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम 46 रन पर सिमट गई।
इस मुकाबले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रोहित शर्मा युवा बल्लेबाज सरफराज खान पर भड़कते दिख रहे हैं।
यह घटना उस वक्त की है जब भारतीय टीम विपक्षियों की सलामी जोड़ी को आउट करने के लिए संघर्ष कर रही थी।
This browser does not support the video element.
वीडियो में देखा जा सकता है रोहित सरफराज को लताड़ लगा रहे हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है।
न्यूजीलैंड ने अच्छी बल्लेबाजी की और स्टंप तक पहली पारी में तीन विकेट पर 180 रन बनाकर 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने बरपाया कहर, भारत के पांच खिलाड़ियों को भेजा पवेलियन