'ये दोनों के लिए नया विकेट होगा', तीसरे टेस्ट से पहले आया कप्तान लाथम का बयान
अमर उजाला
Thu, 31 October 2024
Image Credit : BCCI
भारत भले ही पहले दो टेस्ट मैच में करारी हार झेलने से तीन टेस्ट मैच की सीरीद गंवा चुका हो लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम को रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम में कोई कमी नजर नहीं आती है।
Image Credit : BCCI
तीसरा और अंतिम मैच शुक्रवार से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। लाथम ने कहा, भारतीय टीम बेहद अच्छी है भले ही पिछले दो सप्ताह में चीजें वैसी नहीं रही जैसा कि वे चाहते थे लेकिन इससे वह खराब टीम नहीं बन जाती है।
Image Credit : BCCI
उन्होंने कहा, उनकी टीम में एक से लेकर 15 तक सुपरस्टार हैं और हमें उम्मीद है कि वह कल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। यह दोनों टीम के लिए नई चुनौती और नया विकेट होगा।
Image Credit : BCCI
पहले दोनों टेस्ट मैच जीतने के बाद न्यूजीलैंड के पास क्लीन स्वीप करने का यह बेहतरीन मौका है लेकिन लैथम इसको लेकर अति उत्साहित नहीं हैं।
Image Credit : BCCI
उन्होंने कहा, हम परिणाम के बारे में नहीं सोचते हैं। यहां परिस्थितियां भिन्न हैं। यहां गर्मी भी काफी है।
Image Credit : BCCI
इस देश की है सबसे कम आबादी, रहते हैं सिर्फ इतने लोग