अमर उजाला
Fri, 18 October 2024
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पहले टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन विराट कोहली ने बड़ा कारनामा किया।
दूसरी पारी में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कोहली ने 42वें ओवर में खास उपलब्धि हासिल की। वह सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर के बाद ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए।
इस दौरान उन्होंने आठ चौके और एक छ्क्का लगाया। इस दौरान उन्होंने तीसरे विकेट के लिए सरफराज खान के साथ 136 रनों की साझेदारी निभाई।
इस मैच से पहले कोहली के टेस्ट क्रिकेट में 8947 रन थे। उन्हें 9000 रन पूरा करने से सिर्फ 53 रन दूर थे। अब पूर्व कप्तान ने पारी के 42वें ओवर में 53 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
वह टेस्ट में सबसे धीमे 9000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। राहुल द्रविड़ इस मामले में शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2006 में 176 पारियों में यह कारनामा किया था।
अजीब तरीके से आउट होने के बाद निराश दिखे रोहित शर्मा