IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान मैच से ठीक पहले दुबई पहुंचे जसप्रीत बुमराह, देखें तस्वीरें
अमर उजाला
Sun, 23 February 2025
Image Credit : X
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के महामुकाबले का मंच तैयार है। रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी।
Image Credit : BCCI
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम की निगाह सेमीफाइनल पर होगी तो मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी टीम पर अपनी ही मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
Image Credit : BCCI
इस मुकाबले से ठीक पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दुबई पहुंचे हैं।
Image Credit : X
स्टार गेंदबाज को दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले से पहले टीम से मिलते देखा गया।
Image Credit : X
बता दें कि, जसप्रीत बुमराह चोट के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। उन्हें भारतीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है, उनकी जगह हर्षित राणा को जगह मिली है।
Image Credit : X
भारत ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था तो पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से हार मिली थी। चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में पिछली भिड़ंत 2017 के फाइनल में हुई थी जिसमें पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की थी। भारत उस हार का हिसाब बराबर करने को बेताब है।
Image Credit : BCCI
रोहित शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी गिल को करती है प्रभावित? उपकप्तान ने दिया ये जवाब