अमर उजाला
Fri, 29 December 2023
भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा। अफ्रीकी टीम ने भारत को पारी और 32 रन से हरा दिया
हालांकि, इस मैच में टीम इंडिया के लिए कुछ सकारात्मक चीजें भी सामने आईं। केएल राहुल ने शतक लगाया, वहीं, विराट कोहली ने 76 रन की बेहतरीन पारी खेली। बुमराह ने चार विकेट लिए
कोहली ने भारत की पहली पारी में 38 रन और दूसरी पारी में 76 रन बनाए थे। इसी के साथ वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी जमीन पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए
कोहली के नाम तीनों प्रारूप को मिलाकर दक्षिण अफ्रीका में 35 पारियों में 1786 रन हैं। उनका औसत 57.61 का है। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और नौ अर्धशतक लगाए हैं
वहीं, सचिन ने दक्षिण अफ्रीका में उनके खिलाफ 51 पारियों में 1724 रन बनाए हैं। इनमें छह शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं
कोहली ने 1786 रन में से 833 रन टेस्ट (16 पारियों में), 898 रन वनडे (16 पारियों में) और 55 रन टी20 में बनाए हैं
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट तीन जनवरी से केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जाएगा
इस रहस्यमयी जंगल में हैं अजीबोगरीब आकार के पेड़, देखकर होगी हैरानी