गेंद फेंकते ही बाउंड्री की तरफ भागे सिराज, जानें कारण

अमर उजाला

Sun, 17 September 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर आठवीं बार खिताब जीता

Image Credit : सोशल मीडिया

इस मैच में 6 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज को मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

Image Credit : सोशल मीडिया

मैच के दौरान सिराज के साथ एक मजाकिया घटना भी घटी, जिसे देखकर कई भारतीय खिलाड़ी हंस पड़े थे

Image Credit : सोशल मीडिया

दरअसल, चौथे ओवर में सिराज की गेंद पर श्रीलंका के धनंजय डिसिल्वा ने स्क्वायर बाउंड्री पर शानदार शॉट लगाया

Image Credit : सोशल मीडिया
इस गेंद को रोकने के लिए सिराज बॉलिंग करते-करते खुद बाउंड्री लाइन तक पहुंच गए
Image Credit : सोशल मीडिया

वह बॉल के पीछे भागे, लेकिन चौके को नहीं रोक सके। उस वक्त सिराज हैट्रिक की दहलीज पर थे

Image Credit : सोशल मीडिया
चौथे ओवर की पहली, तीसरी और चौथी गेंद पर उन्होंने विकेट लिए थे, लेकिन पांचवीं गेंद पर चौका पड़ गया और वह हैट्रिक से चूक गए
Image Credit : सोशल मीडिया
सिराज को बाउंड्री की तरफ भागते देख बाकी भारतीय खिलाड़ी हंस पड़े थे। कोहली तो अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाए
Image Credit : सोशल मीडिया

कैमरे में कोहली का हंसना रिकॉर्ड हो गया। सिराज और कोहली एक ही आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

मैच के बाद रवि शास्त्री ने इस घटना के बारे में सिराज से पूछा तो उन्होंने कहा- मैंने सोचा, बाउंड्री बचा लूंगा तो अच्छा रहेगा और टीम के लिए दो रन बचा पाऊंगा, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया

Image Credit : सोशल मीडिया

एशिया कप फाइनल में बने 15 बड़े रिकॉर्ड्स, टीम इंडिया ने किया कमाल

सोशल मीडिया
Read Now