रोहित-सैमसन के नक्शे कदम पर चले अभिषेक शर्मा, पहली गेंद पर जड़ा छक्का

अमर उजाला

Wed, 10 September 2025

Image Credit : PTI

एशिया कप 2025 में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को नौ विकेट से हराकर मौजूदा टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। 

Image Credit : PTI

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम 13.1 ओवर में सिर्फ 57 रन बना पाई। जवाब में भारतीय टीम ने 4.3 ओवर यानी महज 27 गेंदों में एक विकेट पर 60 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में 30 रन बनाए।
Image Credit : PTI

अभिषेक ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा और रोहित शर्मा व संजू सैमसन के क्लब में शामिल हो गए।

Image Credit : BCCI

2021 में रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ आदिल रशीद की पहली गेंद को स्टैंड्स में भेज दिया था।

Image Credit : BCCI

इसके बाद यह कारनामा यशस्वी जायसवाल ने जुलाई 2024 में हरारे में किया, जब उन्होंने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया।

Image Credit : ANI
संजू सैमसन ने भी जनवरी 2025 में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की पहली गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाया था।
Image Credit : BCCI

अब अभिषेक शर्मा ने भी दुबई में सितंबर 2025 में हैदर अली की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर इस खास लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया।
Image Credit : BCCI

भारत के अभियान का विजयी आगाज, UAE को नौ विकेट से दी मात

PTI
Read Now