अमर उजाला
Sat, 11 October 2025
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच मैच का आज दूसरा दिन था।
भारत ने दूसरे दिन दो विकेट पर 318 रन से आगे खेलना शुरू किया और पहली पारी आगे बढ़ाई। गिल और यशस्वी जायसवाल के बीच जब साझेदारी पनप रही थी उस वक्त टीवी कैमरा दर्शकदीर्घा की तरफ मुढ़ा।
दिल्ली टेस्ट में गिल का बल्ला जमकर बोला और वह अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक लगाने में सफल रहे। गिल को इस साल रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी।
गिल ने ना सिर्फ कप्तानी बल्कि बल्ले से भी सभी को प्रभावित किया है। गिल इस कैलेंडर वर्ष में कप्तान के तौर पर पांच टेस्ट शतक लगा चुके हैं। गिल इसके साथ ही एक कैलेंडर वर्ष में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय हैं।
तस्वीर में छिपी है छतरी, क्या आप खोज सकते हैं?