भारतीय टेस्ट टीम में इन 3 खिलाड़ियों के न होने से चौंके फैंस

अमर उजाला

Sat, 24 June 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम का एलान कर दिया गया है

Image Credit : सोशल मीडिया
इस सीरीज के लिए कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए गए, इनमें चेतेश्वर पुजारा को टीम से बाहर करना सबसे अहम रहा
Image Credit : बीसीसीआई

इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल और मुकेश कुमार को टेस्ट टीम में एंट्री मिली

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिनका न चुना जाना चर्चा का विषय बन गया, सोशल मीडिया पर उनको लेकर बातें भी हो रही हैं, आइए जानते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

1. सरफराज खान

सरफराज का पिछला तीन रणजी सीजन शानदार रहा है। मुंबई के लिए उन्होंने कई बड़े स्कोर बनाए। ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में सरफराज काउंटर अटैकिंग भारतीय मिडिल ऑर्डर का अहम हिस्सा हो सकते थे। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सरफराज का औसत 80 के करीब है।
Image Credit : सोशल मीडिया

2. अभिमन्यु ईश्वरन

भारत-ए टीम के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन का न चुना जाना भी चर्चाओं में है। ऐसा माना जाता है कि ईश्वरन नंबर तीन पर पुजारा के आइडियल रिप्लेसमेंट बन सकते हैं। बंगाल के लिए वह करीब 90 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं और उनका औसत 47 का है
Image Credit : सोशल मीडिया

3. सूर्यकुमार यादव

सूर्या को पिछले कुछ समय से भारतीय टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया जा रहा था। WTC फाइनल में भी वह रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थे। हालांकि, अब उन्हें प्लान से बाहर कर दिया गया है। सूर्या किसी भी बॉलिंग लाइन अप को बिगाड़ने की काबिलियत रखते हैं और दबाव से टीम इंडिया को निकालने में सक्षम हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

अब यह देखने वाली बात होगी कि टीम मैनेजमेंट किस प्रकार भारतीय प्लेइंग-इलेवन का चुनाव करता है

Image Credit : सोशल मीडिया

यह भी देखने वाली बात होगी कि केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की वापसी के बाद किन खिलाड़यों को अपनी जगह खाली करनी पड़ सकती है

Image Credit : सोशल मीडिया

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

Image Credit : सोशल मीडिया

US में PM मोदी को सुनने जुटी इतनी भीड़, नहीं बची जरा भी जगह, देखें

Social Media
Read Now