टी20 में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाली बल्लेबाज बनीं स्मृति मंधाना भारत और वेस्टइंडीज की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने चार विकेट पर 217 रन बनाए। यह भारत का टी20 में अपना सबसे बड़ा स्कोर है। इसी के साथ टीम इंडिया ने यूएई के खिलाफ बनाए गए पांच विकेट पर 201 रन के स्कोर को पीछे छोड़ दिया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में जारी इस मैच में स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मंधाना ने 30वां टी20 अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही वह टी20 में सर्वाधिक 50 से अधिक का स्कोर करने वाली महिला बल्लेबाज बन गईं। उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (29) को पीछे छोड़ा। मंधाना ने 47 गेंद में 13 चौकों, एक छक्के की मदद से 47 गेंद में 77 रन की पारी खेली। य