अमर उजाला
Fri, 22 September 2023
भारत टेस्ट और टी20 के बाद अब वनडे में भी पहले स्थान पर पहुंच गया है
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में मिली जीत से टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया
भारत एक ही समय में तीनों फॉर्मेट में पहली बार नंबर-1 बना है
भारत एक ही समय में तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनने वाला दूसरा देश बन गया है
भारत से पहले दक्षिण अफ्रीका ने यह उपलब्धि अगस्त 2012 में हासिल की थी
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में जीत हासिल कर पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया
भारत के वनडे रैंकिंग में 116 रेटिंग अंक हो गए हैं, पाकिस्तान के 115 रेटिंग अंक हैं
भारत के टेस्ट में 118 और टी20 में 264 रेटिंग अंक हैं
वनडे में चमके सूर्यकुमार, 19 महीने बाद लगाया अर्धशतक