हार के बाद कप्तान रोहित ने जडेजा और अश्विन का समर्थन किया

अमर उजाला

Sat, 26 October 2024

Image Credit : BCCI

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी का बचाव किया है

Image Credit : @ImRo45

अश्विन और जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। भारत ने यह मैच 113 रनों से हारकर तीन मैचों की सीरीज गंवा दी है

Image Credit : BCCI

रोहित ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मुझे नहीं लगता कि यह उचित है, यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम टेस्ट मैच जीतें। कई बार कुछ खराब मैच आते हैं। अगर अश्विन अच्छा नहीं करते हैं तो जडेजा को बेहतर करने की जरूरत है। अगर जडेजा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो कुलदीप या अक्षर को जिम्मेदारी निभानी होती है

Image Credit : twitter

रोहित ने आगे कहा, आप उन लोगों के बारे में बात कर रहे हैं जिन्होंने 500 और 300 विकेट लिए हैं, इसलिए इन दोनों खिलाड़ियों को पता है कि कैसे उन्हें विकेट मिलेंगे

Image Credit : BCCI

न्यूजीलैंड के खिलाफ हार से भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को भी झटका लगा है और रोहित इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं

Image Credit : twitter

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला एक नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा

Image Credit : BCCI

रोहित शर्मा ने कपिल देव और अजहरुद्दीन के इस अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी की

twitter
Read Now