अमर उजाला
Tue, 22 August 2023
एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है, टूर्नामेंट का आगाज 30 अगस्त से होगा
सोमवार को अजीत अगरकर की अगुआई में चयन समिति ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की, संजू सैमसन एकमात्र बैकअप होंगे
इस 17 सदस्यीय टीम में सात ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक एक भी वनडे मैच नहीं खेला है
इन सात में से अधिकतर खिलाड़ियों को एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार वनडे खेलने का मौका मिल सकता है, आइए जानते हैं
शुभमन ने 2019 में वनडे डेब्यू किया था और अब तक 27 वनडे में 1437 रन बना चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ वह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे
जुलाई 2021 में वनडे डेब्यू करने के बाद से ईशान 17 वनडे में 694 रन बना चुके हैं। राहुल चोटिल हैं, ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ उतर सकते हैं। यह उनका चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा
प्रसिद्ध ने अब तक 14 वनडे में 25 विकेट लिए हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। दो सितंबर को उन्हें यह मौका मिल सकता है
2021 में वनडे डेब्यू करने के बाद से सूर्या ने 26 वनडे में 511 रन बनाए हैं। वह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 तो खेल चुके हैं, लेकिन वनडे नहीं खेला है। दो सितंबर को सूर्या PAK के खिलाफ पहला वनडे खेल सकते हैं
तस्वीर में छिपा है एक खरगोश, खोजो तो जानें