मेलबर्न में नेट्स सत्र के दौरान नन्हीं प्रशंसक से मिले ऋषभ पंत

अमर उजाला

Mon, 23 December 2024

Image Credit : twitter

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले नेट सत्र के दौरान एक नन्हीं प्रशंसक से मुलाकात की

Image Credit : BCCI

भारतीय टीम 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इस मुकाबले के लिए काफी पसीना बहा रही है

Image Credit : Screen Grab

पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह नेट सत्र के बीच एक नन्हीं प्रशंसक से मिल रहे हैं और उनके साथ फोटो खिंचवा रहे हैं

Image Credit : Screen Grab

वायरल वीडियो में पंत और उस नन्हीं प्रशंसक के बीच बातचीत भी हो रही है जिसमें प्रशंसक पंत से कह रही है, आपसे मिलकर अच्छा लगा ऋषभ। आप पहले ऐसे क्रिकेटर हैं जिनसे मैं इतने करीब से मिल रही हूं

Image Credit : Screen Grab

इस पर पंत ने जवाब दिया, आपसे मिलकर अच्छा अच्छा लगा। मैं उम्मीद करता हूं कि आप जीवन में हमेशा खुश रहें

Image Credit : Screen Grab

यह पहली बार नहीं है जब पंत इस तरह प्रशंसक से मिले हैं। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर एक नन्हीं प्रशंसक से मिल चुके हैं 

Image Credit : Screen Grab

ट्रेविस हेड ने BCCI को ICC से ताकतवर बताया! देखें कमिंस-स्मिथ की प्रतिक्रिया

PTI
Read Now