गिल की कप्तानी में भारत ने 4-1 से जीती सीरीज, देखें कैसे खिलाड़ियों ने मनाया जश्न

अमर उजाला

Sun, 14 July 2024

Image Credit : twitter

पांच मैचों की टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 42 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है
 

Image Credit : BCCI

इससे पहले भारतीय टीम ने दूसरे (100 रन), तीसरे (23 रन) और चौथे (10 विकेट) टी20 मैच में जीत दर्ज की थी। वहीं, जिम्बाब्वे को पहले मुकाबले में 13 रनों से जीत मिली थी

Image Credit : BCCI

सीरीज जीतने के बाद कप्तान गिल ने ट्रॉफी इस सीरीज में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों को सौंपी

Image Credit : BCCI

उन्होंने धोनी-कोहली और रोहित शर्मा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस सीरीज के जरिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी सौंपी और जश्न मनाया

Image Credit : BCCI

पांच मैचों की इस सीरीज में कुल पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। इनमें रियान पराग, ध्रुव जुरेल, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन और तुषार देशपांडे शामिल हैं

Image Credit : BCCI

इस दौरान गिल को उनके परिवार के साथ जश्न मनाते देखा गया। उनकी कप्तानी में भारत ने पहली ट्रॉफी जीती है

Image Credit : twitter

पांचवें टी20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 167 रन बनाए

Image Credit : twitter

जवाब में जिम्बाब्वे 18.3 ओवर में 10 विकेट पर 125 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच 42 रनों से जीत लिया
 

Image Credit : BCCI

तस्वीर में 9 के बीच छिपा है 6, क्या आप 8 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?

अमर उजाला
Read Now