विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं नीतीश रेड्डी, बताया शतक लगाने के बाद कैसे की तारीफ

अमर उजाला

Sun, 29 December 2024

Image Credit : BCCI

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ने वाले नीतीश रेड्डी ने बताया कि वह टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं 

Image Credit : BCCI

नीतीश की पारी ने भारतीय टीम को मुश्किल से उबारा था। नीतीश ने 114 रन बनाए थे जिससे भारत फॉलोऑन का खतरा टालने में सफल रहा था

Image Credit : BCCI

नीतीश ने कहा कि कोहली उनके आदर्श हैं और अपने आदर्श को खड़े होकर तालियां बजाते देखना उनके लिए सपने की तरह था

Image Credit : Twitter

युवा ऑलराउंडर ने कहा,  मैं बचपन से ही विराट कोहली को देखता आ रहा हूं। वह मेरे आदर्श हैं और अब आखिरकार मैं उनके साथ खेला। जब उन्होंने पर्थ में शतक बनाया तो मैं नॉन-स्ट्राइकर छोर पर था। मुझे बहुत खुशी हुई

Image Credit : BCCI/Twitter

उन्होंने कहा, अब मैंने शतक बनाया तो उन्होंने मेरी सराहना की और वह मेरे पास आए और कहा कि तुम वाकई अच्छा खेले, तुमने टीम को खेल में वापसी दिलाई

Image Credit : BCCI

नीतीश ने कहा, मैंने हमेशा इस पल का सपना देखा था और आखिरकार जब उन्होंने मुझसे बात की तो वह मेरे लिए सबसे अच्छा पल था

Image Credit : BCCI/Twitter

मेलबर्न टेस्ट में हाईवोल्टेज ड्रामा, पैट कमिंस की रिव्यू पर रिव्यू लेने की मांग

cricket.com.au twitter
Read Now