टीम से बाहर चल रहे ईशान किशन ने किए शिरडी साईं बाबा के दर्शन

अमर उजाला

Thu, 18 July 2024

Image Credit : BCCI

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पिछले कुछ समय से टीम से बाहर चल रहे हैं

Image Credit : IPL

टी20 विश्व कप के बाद उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया था

Image Credit : IPL

ईशान अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं और उन्होंने इस विशेष मौके पर शिरडी साईं बाबा का आशीर्वाद लिया। ईशान ने मंदिर के पास अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की

Image Credit : Instagram

ईशान किशन को बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से भी बाहर कर दिया गया था

Image Credit : IPL

ईशान आखिरी बार भारत के लिए पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेले थे

Image Credit : BCCI

आईपीएल 2024 में ईशान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और फिलहाल उनके टीम में वापसी की संभावना कम दिख रही है

Image Credit : IPL

विवाद के बीच ट्रेनी IAS पूजा की ट्रेनिंग रुकी, क्या नौकरी भी जाएगी?

Amar Ujala
Read Now