अमर उजाला
Thu, 3 October 2024
भारत ने कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हराया
भारतीय टीम ने इस तरह दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतकर क्लीना स्वीप किया
इस जीत के बाद भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के व्यवहार ने फिर प्रशंसकों का दिल जीता। कोहली ने बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को साइन किया हुआ बल्ला उपहार में दिया
शाकिब और कोहली की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें यह भारतीय स्टार बल्लेबाज शाकिब को बल्ला दे रहा है और उनके कंधे पर हाथ रखे हुए है
कोहली इससे पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप को भी बल्ला गिफ्ट में दे चुके हैं
भारत और बांग्लादेश के बीच अब छह अक्तूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं जिस कारण वह इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे
बेटे के साथ मैदान पर अभ्यास करते नजर आए हार्दिक, तस्वीर साझा कर कही दिल की बात