टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

अमर उजाला

Thu, 14 November 2024

Image Credit : BCCI

भारत ने तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 11 रन से हरा दिया और चार मैचों की सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल की

Image Credit : BCCI

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 219 रन बनाए थे। तिलक वर्मा ने 107 रन और अभिषेक शर्मा ने 50 रन की पारी खेली

Image Credit : PTI

इसके अलावा भारत के लिए डेब्यू कर रहे रमनदीप सिंह ने आखिर में तेजतर्रार छह गेंद में 15 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया

Image Credit : BCCI

उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। वह भारत के लिए टी20 डेब्यू करते हुए पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Image Credit : BCCI

इससे पहले मौजूदा भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 2021 में अपने टी20 डेब्यू पर पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था

Image Credit : BCCI

भारत के 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 208 रन ही बना सकी। 

Image Credit : BCCI

मार्को यानसेन ने 17 गेंद में ताबड़तोड़ 54 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और पांच छक्के लगाए। क्लासेन ने 22 गेंद में 41 रन की पारी खेली

Image Credit : BCCI

तिलक ने रैना को पीछे छोड़ा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ने वाले युवा भारतीय बने

BCCI
Read Now