रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे पर संभालेंगे कमान? भारतीय कप्तान ने दिया बड़ा संकेत

अमर उजाला

Wed, 16 April 2025

Image Credit : PTI

आईपीएल 2025 के बाद भारतीय टीम को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाना है जिससे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र की शुरुआत होगी

Image Credit : PTI

बीसीसीआई ने फिलहाल जून में होने वाले इस दौरे के लिए टीम का एलान नहीं किया है, लेकिन रोहित की फॉर्म और उनका चयन चर्चा का विषय बना हुआ है

Image Credit : PTI

यह देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता कप्तानी को लेकर रोहित पर भरोसा जताते हैं या नहीं क्योंकि रोहित 2024-25 सीजन में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे

Image Credit : PTI

भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से सीरीज शुरू हो रही है। रोहित के टेस्ट भविष्य को लेकर हमेशा ही अटकलों का बाजार गर्म रहता है 

Image Credit : PTI

रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के साथ एक पॉडकास्ट में इंग्लैंड दौरे को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि वह दौरे के लिए उत्सुक हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी

Image Credit : PTI

रोहित ने कहा, इंग्लैंड जाने वाली टीम में अगर फिट खिलाड़ी रहे तो यह हमारे लिए एक अच्छी सीरीज होगी। यह हमारे लिए एक बेहतरीन चुनौती रहने वाली है

Image Credit : instagram-mumbai Indians

चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत के बाद रोहित आईपीएल 2025 में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन अब तक बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन अब तक पांच मैचों में 45 रन ही बनाए हैं

Image Credit : ANI

Y की भीड़ में छिपा है U, जीनियस हैं तो 15 सेकेंड में खोजकर दिखाएं

अमर उजाला
Read Now