अमर उजाला
Fri, 10 October 2025
भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एशिया कप में खिताबी जीत के बाद ब्रेक पर चल रहे हैं। हार्दिक एशिया कप फाइनल से पहले चोटिल हो गए थे और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया था
हार्दिक मैदान के बाहर अपने निजी जीवन को लेकर भी लगातार सुर्खियों में रहते हैं। हार्दिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। माहिका मॉडल और एक्ट्रेस हैं
इस वीडियो में दिख रहा है कि अपनी गाड़ी से उतर कर हार्दिक पांड्या माहिका शर्मा का इंतजार करते हैं। माहिका गाड़ी से उतर कर हार्दिक के साथ हो लेती हैं। इसके बाद दोनों साथ में एयरपोर्ट के अंदर चले जाते हैं
हार्दिक पांड्या अपने बाल और गेंदबाजी के अलावा माहिका शर्मा के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका नाम मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा से जोड़ा जा रहा है
हार्दिक और माहिका तब चर्चा में आए जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। कयास लगाया गया कि माहिका के पीछे हर्दिक पांड्या थे
हाल ही में माहिका ने अपनी उंगलियों पर 23 लिखा हुआ एक वीडियो शेयर किया। पांड्या का जर्सी नंबर 23 है
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा ने हालांकि अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है
D को खोजने में बड़े-बड़े सूरमा फेल, जीनियस हैं तो खोजकर दिखाइए