अमर उजाला
Tue, 17 June 2025
इस साल अब तक कई भारतीय क्रिकेटरों के घर किलकारियां गुंजी हैं। कई स्टार भारतीय क्रिकेटर्स पिता बने हैं।
आइए जानते हैं किनके-किनके घर खुशखबरी आई...
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घटगे ने अप्रैल में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। दोनों ने बेटे का नाम फतेहसिंह खान रखा है। जहीर 46 साल की उम्र में पिता बने।
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे के घर नए साल में खुशियां आईं। उनकी पत्नी अंजुम खान ने तीन जनवरी को बेटी को जन्म दिया। शिवम और अंजुम ने अपनी बेटी का नाम महविश शिवम दुबे रखा है। यह इन दोनों का दूसरा बच्चा है। इससे पहले दोनों का एक बेटा भी है
भारत के स्टार क्रिकेटर नीतीश राणा पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी साची मारवाह ने 14 जून को जुड़वा बेटों को जन्म दिया। साची ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
ग्रेस हेडन और येशा सागर ने रेड ड्रेस में ढाया कहर, फैंस भी हुए दीवाने