अमर उजाला
Tue, 17 June 2025
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होने जा रही है।
अभी तक टीम संयोजन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है
हालांकि, पूरी संभावना है कि केएल राहुल यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करते दिखेंगे
साल 2000 से अब तक पांच भारतीय ओपनर्स इंग्लैंड में शतक लगा पाए हैं। हालांकि, ऐसा सात बार हुआ है
इनमें से दो ओपनर्स ने दो-दो बार ऐसा किया है। केएल राहुल ने भी भारत के लिए ओपनिंग करते हुए इंग्लैंड में दो टेस्ट शतक बनाए हैं।
वह इस बार भी टीम का हिस्सा हैं, लेकिन क्या इस बार उन्हें ओपनिंग का मौका मिलेगा यह तो वक्त ही बताएगा। आइए पूरी लिस्ट देखते हैं...
खिलाड़ी | रन | खिलाफ | मैदान | साल |
---|---|---|---|---|
के. एल. राहुल | 149 | इंग्लैंड | द ओवल | 2018 |
राहुल द्रविड़ | 146* | इंग्लैंड | द ओवल | 2011 |
मुरली विजय | 146 | इंग्लैंड | नॉटिंघम | 2014 |
के. एल. राहुल | 129 | इंग्लैंड | लॉर्ड्स | 2021 |
रोहित शर्मा | 127 | इंग्लैंड | द ओवल | 2021 |
राहुल द्रविड़ | 117 | इंग्लैंड | नॉटिंघम | 2011 |
वीरेंद्र सहवाग | 106 | इंग्लैंड | नॉटिंघम | 2002 |
तस्वीर में छिपा है घोड़ा, 8 सेकेंड में है खोजने का चैलेंज?