दो द्विपक्षीय टी20 सीरीज में 10 या इससे अधिक विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने वरुण चक्रवर्ती

अमर उजाला

Tue, 28 January 2025

Image Credit : BCCI

भारतीय टीम के लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में शानदार लय में चल रहे हैं और उन्होंने राजकोट में तीसरे टी20 में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है

Image Credit : BCCI

वरुण ने तीसरे टी20 में शानदार प्रदर्शन किया और चार ओवर में 24 रन देकर पांच विकेट झटके। यह दूसरी बार है जब वरुण ने टी20 अंतरराष्ट्रीय के किसी मैच में पांच विकेट लिए हैं

Image Credit : BCCI

वरुण ने इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर, जैमी स्मिथ, जैमी ओवरटन, ब्राइडन कार्से और जोफ्रा आर्चर के विकेट लिए और इंग्लैंड की पारी पूरी तरह लड़खड़ा दी

Image Credit : BCCI

भारतीय स्पिनर ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज से पहले पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज में भी प्रभावित किया था और कुल 12 विकेट झटके थे

Image Credit : BCCI

वरुण ने कोलकाता में तीन विकेट लिए थे, जबकि चेन्नई में खेले गए दूसरे टी20 मैच में दो विकेट लिए थे और अब पांच विकेट लेने में सफल रहे। इस तरह वरुण इस सीरीज के तीन मैचों में अबतक 10 विकेट ले चुके हैं

Image Credit : BCCI

यह दूसरी बार है जब वरुण ने किसी टी20 द्विपक्षीय सीरीज में 10 विकेट लिए हैं और वह ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं 

Image Credit : jay shah/x

अफगानिस्तान महिला क्रिकेट टीम 2021 के बाद मैदान पर उतरेगी

Twitter
Read Now