अमर उजाला
Fri, 30 December 2022
भारतीय टीम के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं ऋषभ पंत
ऋषभ पंत का जन्म 4 अक्तूबर 1997 में उत्तराखंड के रुड़की में हुआ था
ऋषभ को क्रिकेटर बनाने के लिए उनके पिता राजेंद्र पंत उत्तराखंड से दिल्ली शिफ्ट हो गए
कोच तारक मेहता ऋषभ को एडम गिलक्रिस्ट की तरह विकेटकीपर बल्लेबाज बनाना चाहते थे
गिलक्रिस्ट से प्रभावित ऋषभ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 18 साल की उम्र में रणजी खेलने की शुरुआत की थी
2016 में झारखंड के खिलाफ 48 गेंदों में 100 रन बनाकर ऋषभ ने रणजी में सबसे तेज शतक बनाने का कीर्तिमान रचा
2016 अंडर-19 विश्व कप में 267 रन बनाकर ऋषभ भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने
आईपीएल 2016 में पंत को दिल्ली की टीम ने 1.9 करोड़ में खरीदा था
जिस दिन ऋषभ पंत को आईपीएल के लिए खरीदा गया, उसी दिन उन्होंने अंडर-19 विश्व कप में शतक जड़ा था
अंडर-19 और रणजी को देखते हुए 2017 में ऋषभ को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टी-20 टीम में चुना गया
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से ही उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत हुई
पंत के नाम कई रिकॉर्ड हैं, एशिया से बाहर टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक उन्हीं के नाम है
30 दिसंबर को नए साल का जश्न मनाने घर जा रहे पंत का एक्सीडेंट हो गया। उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं
पंत की कार में आग भी लगी, लेकिन उससे पहले वह शीशा तोड़कर बाहर निकल गए थे
पंत का इलाज देहरादून में चल रहा है, जरूरत पड़ने पर उन्हें दिल्ली भी लाया जा सकता है
पंत से पहले ये क्रिकेटर हुए कार हादसे का शिकार