अमर उजाला
Fri, 14 April 2023
आईपीएल 2023 में गुरुवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया, गुजरात ने इस मुकाबले को छह विकेट से अपने नाम किया
इस मैच में कई बॉलीवुड स्टार्स मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम पहुंचे थे
इनमें दिग्गज अभिनेत्री प्रीति जिंटा और सोनू सूद भी शामिल हैं, इनके अलावा दो और सितारे मोहाली स्टेडियम पहुंचे थे
अरबाज और जॉर्जिया अक्सर लाइमलाइट में ही रहते हैं, जब से दोनों एक-दूसरे की जिंदगी में आए हैं तब से लगातार उनकी तस्वीरें सामने आती ही रहती हैं
जॉर्जिया बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए दिन-रात कोशिश कर रही हैं, लेकिन वह अब तक इसमें सफल नहीं हो पाई हैं
हालांकि, अरबाज के साथ रिश्ते को लेकर वो लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं, दोनों कई बार एकसाथ स्पॉट किए जा चुके हैं
मैच की बात करें तो पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 153 रन बनाए, जवाब में गुजरात की टीम ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया
पंजाब बनाम गुजरात मैच देखने पहुंचे सोनू सूद, प्रीति जिंटा ने फैंस को दिया तोहफा