अमर उजाला
Sat, 1 April 2023
आईपीएल में इस बार जियो सिनेमा एप 12 भाषाओं में मैच का प्रसारण कर रहा है, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा वाहवाही भोजपुरी कमेंटेटर्स लूट रहे हैं
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए पहले मैच में फैंस ने जियो सिनेमा एप पर भोजपुरी भाषा में कमेंट्री का जमकर आनंद लिया
This browser does not support the video element.
कमेंट्री के दौरान कई ऐसे शब्द थे जो कि खूब वायरल हो रहे हैं, इनमें 'सुंदर गेंद...हावा में खाड़ा हो गइल', 'ई का हो, मुंह फोड़बा का..?' 'अउर हई देखs धोनी के छक्का' कुछ मजेदार वाक्य हैं
हम आपको भोजपुरी कमेंटेटर्स की पूरी लिस्ट बता रहे हैं, इस साल आईपीएल में भोजपुरी की कमेंट्री टीम नौ लोग हैं
चेन्नई और गुजरात के बीच मैच में भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन भी कमेंट्री के लिए पहुंचे थे, उनकी भी तस्वीरें वायरल हो रही हैं
इसके अलावा मोहम्मद सैफ, शिवम सिंह, सत्या प्रकाश, गुलाम हुसैन, सौरभ वर्मा, कुणाल आदित्य सिंह, विशाल आदित्य सिंह, स्नेह उपाध्याय और डिंपल सिंह शामिल हैं
धोनी ने रचा इतिहास, शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ा