पंजाब को सपोर्ट करने पहुंचे CM भगवंत मान और प्रीति जिंटा, फोटोज

अमर उजाला

Sat, 20 May 2023

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल 2023 का 66वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, इस मैच को RR ने चार विकेट से अपने नाम किया

Image Credit : IPL/BCCI

यह दोनों टीमों का लीग राउंड का आखिरी मैच था, धर्मशाला में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल प्लेयर ऑफ द मैच रहे

Image Credit : IPL/BCCI
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और टीम की मालकिन प्रीति जिंटा पंजाब किंग्स को समर्थन करने स्टेडियम पहुंचे थे
Image Credit : IPL/BCCI

भगवंत मान और प्रीति जिंटा साथ में बैठे नजर आए और मैच का लुत्फ उठाते दिखे

Image Credit : IPL/BCCI

उनके अलावा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल भी मैच देखने धर्मशाला स्टेडियम पहुंचे थे

Image Credit : IPL/BCCI

मैच में कई और गेस्ट भी पहुंचे और मैच के रोमांच का आनंद लिया, राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था

Image Credit : IPL/BCCI

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 187 रन बनाए, सैम करन ने 31 गेंदों में 49* रन और शाहरुख खान ने 23 गेंदों में 41* रन की पारी खेली

Image Credit : IPL/BCCI

इसके अलावा जितेश शर्मा ने 28 गेंदों में 44 रन बनाए, राजस्थान की ओर से नवदीप सैनी ने तीन विकेट लिए

Image Credit : IPL/BCCI

जवाब में राजस्थान ने 19.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया, यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 50 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 30 गेंदों में 51 रन बनाए

Image Credit : IPL/BCCI

इसके अलावा शिमरोन हेटमायर ने 28 गेंदों में 46 रन की पारी खेली, पंजाब की ओर से कगिसो रबाडा ने दो विकेट लिए

Image Credit : IPL/BCCI

यशस्वी जायसवाल का धमाका, 15 साल पुराने इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ा

IPL/BCCI
Read Now