धोनी के इस 'मैसेज' के बाद रहाणे ने खेली तूफानी पारी

अमर उजाला

Sun, 9 April 2023

Image Credit : IPL/BCCI

अजिंक्य रहाणे ने शनिवार को आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस पर चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में अहम भूमिका निभाई थी

Image Credit : IPL/BCCI

रहाणे ने 27 गेंदों में बेहतरीन 61 रन की पारी खेली, उनके लिए यह सफर आसान नहीं रहा है

Image Credit : IPL/BCCI

रहाणे को सीजन के शुरुआती मैचों में बेंच पर बैठना पड़ा था, हालांकि तीसरे मैच में मोइन अली और बेन स्टोक्स के चोटिल होने के बाद रहाणे को मौका दिया गया

Image Credit : IPL/BCCI

मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेटेंशन में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने सीजन की शुरुआत में रहाणे के साथ हुई बातचीत का खुलासा किया

Image Credit : IPL/BCCI

धोनी ने बताया- मैं और रहाणे ने सीजन की शुरुआत में बात की थी और मैंने उनसे कहा था कि वे अपनी ताकत से खेलें, अपनी क्षमता का उपयोग फील्ड में तितरबितर करने के लिए करें

Image Credit : IPL/BCCI

धोनी ने कहा- मैंने उनसे कहा कि जाएं और मैच का आनंद लें, तनाव मत लें और हम आपका समर्थन करेंगे। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की और वह जिस तरह से आउट हुए उससे खुश नहीं थे, यह सब कहता है

Image Credit : IPL/BCCI

धोनी ने कहा- मुझे लगता है कि हर मैच महत्वपूर्ण है। आप अपने सामने की समस्याओं पर ध्यान दें और एक बार में एक कदम लें। अभी के लिए पॉइंट्स टेबल को न देखें

Image Credit : IPL/BCCI

चेन्नई सुपरकिंग्स से हारकर मुंबई इंडियंस ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL/BCCI
Read Now