आईपीएल फाइनल में अब तक के बेहतरीन बैटिंग परफॉर्मेंस

अमर उजाला

Fri, 26 May 2023

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल 2023 का फाइनल 28 मई को खेला जाएगा, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है, वहीं गुजरात और मुंबई में से कोई एक टीम फाइनल में पहुंचेगी

Image Credit : IPL/BCCI

हम आपको आईपीएल फाइनल में खेले गए टॉप पांच बैटिंग परफॉर्मेंस के बारे में बता रहे हैं

Image Credit : IPL/BCCI

5. मनविंदर बिस्ला vs CSK (2012)
89 रन (48 बॉल)

आईपीएल 2012 के फाइनल में KKR के मनविंदर बिस्ला ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 48 गेंदों में 89 रन की पारी खेली थी। KKR फाइनल जीता था

Image Credit : IPL/BCCI

4. मुरली विजय vs RCB (2011)
95 रन (52 बॉल)

मुरली विजय ने 2011 में CSK से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ फाइनल में 52 गेंदों में 95 रन की तूफानी पारी खेली थी। सीएसके ने यह मैच 58 रन से जीता और लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया

Image Credit : IPL/BCCI

3. मनीष पांडेय vs KXIP (2014)
94 रन (50 बॉल)

KKR से खेलते हुए मनीष पांडेय ने 2014 आईपीएल फाइनल में पंजाब के खिलाफ 50 गेंदों में 94 रन की पारी खेली थी। केकेआर ने फाइनल 3 विकेट से अपने नाम किया और दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया

Image Credit : IPL/BCCI

2. ऋद्धिमान साहा vs KKR (2014)
115* रन (55 बॉल)

2014 आईपीएल के फाइनल में पंजाब के ऋद्धिमान साहा ने शतक जड़ा था। उन्होंने 55 गेंदों में नाबाद 115 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। हालांकि, केकेआर से उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा

Image Credit : IPL/BCCI

1. शेन वॉटसन vs सनराइजर्स हैदराबाद (2018)
117* रन (57 बॉल)

आईपीएल 2018 में शेन वॉटसन ने चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फाइनल में 57 गेंदों में नाबाद 117 रन की पारी खेली थी। उनकी पारी से चेन्नई ने एकतरफा जीत हासिल की थी और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था

Image Credit : IPL/BCCI

अहमदाबाद में शुभमन गिल अपनी बल्लेबाजी से जीत रहे सबका दिल

Social Media
Read Now