अमर उजाला
Sat, 22 April 2023
आईपीएल 2023 के 30वें मैच में गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात रन से हरा दिया
एक वक्त लग रहा था कि लखनऊ की टीम आसानी से जीत रही है, तब राहुल अर्धशतक लगाकर क्रीज पर थे, लेकिन मैच पलटा और गुजरात जीत गई
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने 61 गेंदों में 68 रन की बेहद धीमी पारी खेली, इसके साथ ही उन्होंने एक खराब रिकॉर्ड बनाया है
आईपीएल में किसी एक पारी में कम से कम 60 गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में स्ट्राइक रेट के हिसाब से केएल राहुल की पारी तीसरी सबसे धीमी है
आईपीएल में एक पारी में कम से कम 60 गेंद खेलते हुए सबसे धीमा स्ट्राइक रेट जेपी डुमिनी (93.65) का रहा है, उन्होंने 2009 में मुंबई से खेलते हुए पंजाब के खिलाफ 63 गेंदों में 59 रन बनाए थे
दूसरे स्थान पर एरॉन फिंच हैं, उन्होंने 2014 में हैदराबाद से खेलते हुए मुंबई के खिलाफ 62 गेंदों में 68 रन बनाए थे, तब उनका स्ट्राइक रेट 109.68 का रहा था
राहुल ने गुजरात के खिलाफ 61 गेंदों में 111.48 के स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए, यह तीसरा सबसे धीमा स्ट्राइक रेट है
शुभमन गिल (112.9) और डेविड वॉर्नर (112.9) संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं
मिलिए गुजरात टाइटंस की मिस्ट्री गर्ल तन्वी शाह से