अमर उजाला
Fri, 21 April 2023
शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेपक स्टेडियम में मैच खेला गया
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 134 रन बनाए
इस मैच में चेन्नई के कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे एक कैच लिया और एक स्टंप किया
विकेट के पीछे तीक्षणा की गेंद पर हैदराबाद के कप्तान मार्करम का कैच लेते ही धोनी ने इतिहास रच दिया
धोनी मेंस टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर बन गए, इस मामले में उन्होंने क्विंटन डिकॉक, दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ दिया
धोनी ने फ्रेंचाइजी, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हर तरह के टी20 क्रिकेट को मिलाकर विकेट के पीछे 208 कैच लपके हैं
वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर डिकॉक हैं, जिसने बतौर विकेटकीपर 207 कैच लपके हैं, दिनेश कार्तिक 205 कैच के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं
पाकिस्तान के कामरान अकमल 172 कैच के साथ चौथे और वेस्टइंडीज के दिनेश रामदिन 150 कैच के साथ पांचवें नंबर पर हैं
तस्वीर में छिपी मकड़ी को खोजें तो जानें