अमर उजाला
Fri, 31 March 2023
आईपीएल के 16वें सीजन का धमाकेदार आगाज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ
चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के मैच से पहले बॉलीवुड स्टार्स ने लोगों का दिल जीता
मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने ओपनिंग सेरेमनी में सबसे पहले परफॉर्म किया
अरिजीत ने राजी फिल्म के 'ए वतन, वतन मेरे' गाने से कार्यक्रम की शुरुआत की
अरिजीत ने इसके बाद 'लहरा दो', 'केसरिया तेरा इश्क है' और 'चन्ना मेरेया' गाना भी गाया
अरिजीत ने शाहरुख खान की फिल्म पठान का गाना 'झूमे जो पठान' पर फैंस को झुमाया
तमन्ना भाटिया ने तेलगू फिल्म एनिमी के गाने टम टम पर परफॉर्म किया
तमन्ना ने 'डिजायर', 'ऊ अंटावां' गाने पर भी परफॉर्म किया
रश्मिका मंदाना ने दक्षिण भारतीय फिल्म के गाने पर शुरुआत की
रश्मिका मंदाना पुष्पा फिल्म के गाने श्रीवल्ली, आरआरआर के गाने नाटू नाटू पर परफॉर्म किया
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ग्रैंड एंट्री हुई, उन्हें रथ पर मंच तक ले जाया गया
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या भी शानदार अंदाज में मंच तक पहुंचे
आईपीएल 2023 की ये 10 बड़ी बातें