अमर उजाला
Wed, 24 May 2023
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल ने अपने 10वें फाइनल में जगह बनाई
क्वालिफायर-वन में धोनी की सीएसके ने हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस को 15 रन से हरा दिया
हम आपको धोनी की बचपन से लेकर अब तक की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखा रहे हैं, जिन्हें आपने पहले कभी नहीं देखी होंगी
ये तस्वीर धोनी के शादी के समय की है, माही ने गुपचुप तरीके से साक्षी से शादी की थी
यह कार्यक्रम प्राइवेट रहा था और धोनी के कुछ करीबी ही शामिल हुए थे, दोनों की शादी साल 2010 में हुई थी
धोनी इस तस्वीर में अपने परिवार के साथ दिख रहे हैं, उन्होंने अपना काफी समय रांची में गुजारा है
इस तस्वीर में धोनी संतोष लाल के साथ है, संतोष ने ही माही को हेलीकॉप्टर शॉट सिखाया था, धोनी अपने दोस्तों का काफी सम्मान करते हैं
धोनी को बाइक्स का बहुत शौक है, फिलहाल उनके गैराज में कोई ऐसी बाइक नहीं है जो मौजूद नहीं है
धोनी का बाइक्स के लिए प्यार उनके कॉलेज के दिनों से ही है
स्कूल के दिनों में धोनी फुटबॉल खेलते थे, फिर स्कूल के कोच ने ही उनके विकेटकीपिंग स्किल्स को निखारा
धोनी फुटबॉल में गोलकीपर थे, इसी के बाद उन्हें उनके स्कूल कोच ने विकेटकीपिंग सिखाई
यह धोनी के बचपन की तस्वीर है, वह आज दुनिया के सबसे सम्मानित क्रिकेटरों में से एक हैं
प्लेऑफ में चेन्नई के नाम दर्ज हैं रिकॉर्ड