अमर उजाला
Mon, 15 May 2023
धोनी को भारत के महानतम कप्तानों में से एक माना जाता है, उन्होंने टीम इंडिया को तीन आईसीसी ट्रॉफीज दिलाईं
दुनियाभर में कई पूर्व क्रिकेटर उनके मुरीद हैं, इनमें टीम इंडिया के पूर्व कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री का नाम भी शामिल है
रवि शास्त्री ने बताया कि 2007 में कैसे धोनी टीम इंडिया के कप्तान चुने गए
शास्त्री ने कहा- 2007 में जब मैं मैनेजर था और दिलीप वेंगसरकर चयनकर्ता थे, तब एक बार टीम इंडिया के तत्कालीन कप्तान द्रविड़ चोटिल हो गए थे
शास्त्री ने कहा- इसके बाद वेंगसरकर ने मुझसे पूछा कि किसे कप्तान बनाया जाए
शास्त्री ने कहा था- धोनी, क्योंकि उनके पास नेतृत्व करने की क्षमता और गुणवत्ता है
चेपक में CSK का मैच देखकर भावुक हुईं मालती चाहर